प्रिया जी,
कैसी हैं आप? पहले तो जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कल एक छोटी बच्ची का जन्मदिवस था जो बहुत ज़िद्दी भी है और Masterchef भी हैं।
पता है कल हम लोगों ने जो साथ में थोड़ा बहुत समय बिताया वो मेरे लखनऊ में व्यतीत किये गए समय मे सबसे अनोखे पलों में से एक था। एक साथ मंदिर जाना, फिर campus में late night walk, फिर गोलगप्पे खाना। हालांकि गोलगप्पों वाला experience बहुत गन्दा था😁😁 लेकिन अच्छा लगा आपके और शांतनु के साथ। ऐसे ही साथ रहना, अधिक समय तक दूर मत जाना।
पिछले कुछ दिनों से शायद ही कोई ऐसा दिन गया हो जब हमने एक-दूसरे को तंग न किया हो। आपकी हँसी और एक दूसरे को परेशान करना ही हैं जो अभी भी इस दोस्ती को सुंदर बनाये हुए हैं। ऐसे ही हँसते रहियेगा प्रिया, और कभी भी रोना नहीं। अगर कभी लगे कि कोई बात है या कोई tension जो बता कर आप शांत हो सकती हैं तो बस एक चाय वाला emoji🙂🙂 और हम प्रकट हो जाएंगे।
यह छोटा सा पन्ना बस यह बताने के लिए है कि आप इस शहर में मेरे सबसे अच्छे पलों की सबसे कीमती यादों में से एक हो और हमेशा ऐसी ही रहना! अगर ईश्वर की कृपा हुई तो आगे भी ऐसे ही निरंतर आपको परेशान करके आनंद लेंगे, किन्तु..... कुछ नहीं। और बाकी तो बहुत कुछ लिखना था किंतु एक छोटे से पन्ने में सबकुछ नहीं आ सकता। तो प्रिया जी हँसते रहिये, मुस्कुराते रहिये, क्योंकि......... मुसकुराइये आप लखनऊ में हैं☺️☺️ वैसे हमने सोचा था कि ये आपको ये अंतिम सेमेस्टर के बाद दिखाएं किन्तु आपकी ज़िद्द के आगे स्वयं श्री कृष्ण को झुकना पड़ा जाए, हम तो फिर भी एक सामान्य से व्यक्ति हैं। और पढ़ाई करते रहिए क्योंकि लक्ष्यों को पूर्ण करने है और कभी भविष्य में हम याद रह जाएं तो हाल चाल पूछ लीजियेगा🙃🙃
आपका एक साधारण सा मित्र
जय जगदम्बे।